कनवास: देवली मांजी से 3 बदमाशों को अवैध देशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया, कार जब्त
Kanwas, Kota | Nov 26, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे अवैध देशी रिवाल्वर के साथ 3 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने बदमाशो के पास से एक कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशो के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। बदमाश कार की सीट के पीछे रिवॉल्वर को छिपाकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।