कनवास: बीड़ मंडी में तेज रफ्तार कार के पास गुजरने से असंतुलित होकर फिसली बाइक, मां-बेटी घायल
Kanwas, Kota | Nov 25, 2024 नेशनल हाईवे 52 बीड़ मंडी के नजदीक सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हादसा हो गया। हादसे में बाइक से गिरकर माँ बेटी घायल हो गई। जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। हादसा तेज रफ्तार कार के पास से गुजरने से हुआ। दरअसल बाइक पर सवार परिवार झालरापाटन से कोटा की ओर जा रहे थे।