कनवास: ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे चारे में होली खूंट पर लगी आग, बीच सड़क पर धुं-धुं कर जलता चारा
Kanwas, Kota | Nov 23, 2024 होली खूंट से गुजर रहे राष्ट्रीय राज मार्ग 12 पर शनिवार शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे चारे की पराली में आग लग गई। ट्रॉली में भरे चारे में लगी आग से नगर वासियों में हड़कम्प मच गया। साथ ही बीच सड़क पर हुई घटना से दोनों और लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक एक कर वाहनों को आग से बचाकर निकालकर जाम को सुचारू कराया।