जिला मंडी के पधर के टांडु में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे के ऊपर से गुजरती बिजली के तारों के बीच फंसा हुआ एक पैराग्लाइडर पायलट। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची जिसके बाद पायलट को सुरक्षित निकाला गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कांगड़ा के बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाला रूस का 48 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट एलेक्सी (Alexey) उड़ान के दौरान हाईटेंशन बिजली की तारों में फंस गया।
बताया गया कि पायलट जमीन से 100 मीटर से अधिक ऊंचाई पर तारों में लटका हुआ था। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF, NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और क्रेन की मदद से करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पायलट को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
इसके बाद उसे मंडी के जोनल अस्पताल ले जाया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF, NDRF, NHAI और गावर कंपनी की टीमों ने अहम भूमिका निभाई।
Chamba, Chamba | Nov 11, 2026