Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
sharmaajay55253
हवा में लटकी पैराग्लाइडिंग पॉयलट की जिन्दगी। Himachal Times TV
Chamba, Chamba
| Nov 10, 2026
MORE NEWS
भाजपा नेता जय सिंह का प्रदेश सरकार को घेरा कहा चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर मरीजों के इंतजार में, ट्रॉमा सेंटर सिर्फ दिखावे के लिए। Himachal Times TV Jai Singh
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
पर्यटन नगरी खजियार घूमने पहुंचे पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से बेहद प्रभावित नजर आए। Himachal Times TV चंबा हिमाचल प्रदेश #highlights #chamba #khajjiar_mini_switzerland खजियार DC Chamba #मिनिस्विजिलेंड #पर्यटक
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
चम्बा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पर जय सिंह ने उठाए सवाल
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
खजियार की हसीन वादियों ने जीता पर्यटकों का दिल, प्राकृतिक सौंदर्य और पहाड़ी मेहमाननवाजी के हुए मुरीद शांत वातावरण, चारों ओर हरियाली और पहाड़ी खानपान बना सैलानियों के आकर्षण का केंद्र खजियार (चंबा) 10 नवंबर 2026 हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पर्यटन नगरी खजियार इन दिनों बाहरी राज्यों से पहुंच रहे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां की हसीन वादियां, चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच मौज-मस्ती करते हुए यादगार पल बिता रहे हैं। बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि खजियार वास्तव में बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां का शांत वातावरण और प्रकृति के बीच मिलने वाला सुकून मन को अलग ही शांति प्रदान करता है। पर्यटकों ने खजियार के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ स्थानीय लोगों के मिलनसार व्यवहार और पारंपरिक पहाड़ी खानपान की भी खूब सराहना की। उनका कहना है कि यहां के लोगों की मेहमाननवाजी ने उनके सफर को और भी यादगार बना दिया है। सैलानियों के मुताबिक खजियार में बिताया गया हर पल अपने आप में खास है। यहां की खूबसूरत वादियां और सुकून भरा माहौल उन्हें दोबारा यहां आने के लिए प्रेरित कर रहा है। बाइट : बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटक।
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
चंबा में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, लंबित भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित, विकासात्मक कार्यों से जुड़ी वन भूमि के मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर चंबा, 10 नवंबर। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार अधिनियम समिति के नवनियुक्त गैर-सरकारी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन, वन अधिकारों की मान्यता तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों से संबंधित भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधीन पूर्व वर्षों में निर्मित स्कूल भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, संपर्क सड़कों और अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए इस्तेमाल की गई ऐसी भूमि, जो अभी तक संबंधित विभागों के नाम हस्तांतरित नहीं हुई है, उसकी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित सभी औपचारिकताओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना जरूरी है, ताकि जनहित में निर्मित विकासात्मक परिसंपत्तियों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने समिति के नवनियुक्त सदस्यों से वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों, कार्यप्रणाली और इसके तहत आने वाली गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन अधिकारों की मान्यता और विकासात्मक आवश्यकताओं से जुड़े प्रस्तावों की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार समीक्षा करने में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने वन अधिकार अधिनियम-2006 के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वन भूमि पर पारंपरिक रूप से निर्भर अनुसूचित जनजातियों और अन्य परंपरागत वन निवासियों के अधिकारों की मान्यता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, वन मंडल अधिकारी भरमौर रजनीश महाजन ने विकासात्मक परियोजनाओं के प्रस्तावों, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तथा इसके लिए जरूरी नियमों एवं औपचारिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया, संबंधित समितियों की भूमिका और आवश्यक दस्तावेजों का अनुपालन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। बैठक में अध्यक्ष जिला परिषद एवं जिला स्तरीय वन अधिकार अधिनियम समिति की सदस्य रेखा कुमारी, जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद्र, कुसुम लता, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रम जीत सिंह तथा वन मंडल अधिकारी सलूणी सुशील गुलरिया सहित अन्य उपस्थित रहे। #ChambaNews #ForestRightsAct #FRA2006 #MukeshRepaswal #TribalRights #ChambaAdministration #TribalLiveNews
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर जय सिंह का तीखा हमला, बोले– मरीजों को रेफर करना है तो बंद कर दो! 158 करोड़ रुपये की लागत से बने सरोल भवन में सुविधाओं का अभाव, चार महीने बाद भी केवल 3 ओपीडी संचालित; मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे भाजपा नेता। चंबा 10 नवंबर 2026 पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को घेरा। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की कार्यप्रणाली, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और सरोल स्थित नए मेडिकल कॉलेज भवन में सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल उठाए। जय सिंह ने सवाल उठाया कि यदि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ता है तो चंबा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का औचित्य क्या है? उनका आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में मशीनें स्थापित होने के बावजूद पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते मरीजों को अपेक्षित उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से सवाल किया कि ट्रॉमा सेंटर शुरू होने के बाद अब तक कितने मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। जय सिंह ने सरोल स्थित 200 बिस्तरों वाले नए मेडिकल कॉलेज भवन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब 158 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन के लोकार्पण को लगभग चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वहां केवल तीन ओपीडी ही संचालित हो रही हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त जांच सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीज आज भी पुराने मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सरोल में कृष्णा लैब के माध्यम से जांच की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। रेडियोग्राफर सहित तकनीकी कर्मचारियों की कमी भी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। जय सिंह ने विशेषज्ञ चिकित्सकों और नए विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने स्त्री रोग, चर्म रोग और मानसिक रोग विभागों को लेकर किए जा रहे दावों पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि धरातल पर इन विभागों में मरीजों की संख्या बेहद कम दिखाई दे रही है। उन्होंने चर्म रोग विभाग का उदाहरण देते हुए बताया कि बीते सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सक के पास महज 65 से 70 मरीज ही उपचार के लिए पहुंचे। उन्होंने स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर दी जा रही जानकारियों और वास्तविक स्थिति में अंतर होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यदि सरोल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा सकतीं तो मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह सरोल स्थानांतरित करने अथवा केवल खानापूर्ति के लिए शुरू किए गए विभागों को बंद करने पर विचार किया जाना चाहिए। अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए मेडिकल कॉलेज भवन में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिलेंगी? चंबा की जनता को रेफरल व्यवस्था नहीं, अपने जिले में बेहतर उपचार की उम्मीद है। 👉नोट: यह समाचार जय सिंह द्वारा धरने के दौरान लगाए गए आरोपों और उपलब्ध करवाई गई जानकारी पर आधारित है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
■शिमला : सोनिया गांधी की किताब पर बोले नरेश चौहान, प्रधानमंत्री पद छोड़ने के फैसले को बताया त्याग की मिसाल #shimla #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026
■धर्मशाला : भैया दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा, सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा लाभ #dharamshala #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026