कुलपहाड़: कुलपहाड़ कोतवाली में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, आधी रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
कुलपहाड़ कोतवाली परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोतवाली परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोतवाली पहुंचे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना की गई।