मासलपुर: एसपी के निर्देश पर मासलपुर थाना क्षेत्र के 33 पुलिस कर्मियों का मासलपुर अस्पताल में कराया स्वास्थ्य परीक्षण
मासलपुर एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर मासलपुर थाना क्षेत्र के 33 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। मासलपुर थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने शनिवार को बताया कि थाना मासलपुर, पुलिस चौकी खेड़ा, चैनपुर एवं सिंगनपुर के 33 पुलिस कर्मियों का मासलपुर चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।इस दौरान कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।