मासलपुर: लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पद को लेकर मासलपुर कस्बे के लोगों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
मासलपुर के राउमावि में 1 साल से प्रिंसिपल का पद रिक्त है जबकि विज्ञान व कृषि संकाय के व्याख्याता नहीं है ऐसे में नवीन सत्र शुरू होते ही मासलपुर के ग्रामीणों ने राउमावि में प्रिंसिपल व व्याख्याता के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग करते हुए शिक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।मासलपुर स्कूल के सामने प्रदर्शन कर जल्द रिक्त पदों पर शिक्षक लगाने की मांग की।