मासलपुर: कस्बे में पानी की किल्लत, आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जलदाय विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
मासलपुर के व्यास पाड़ा, छोटा बाजार सहित कई मोहल्ले में पेयजल समस्या से परेशान लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा।आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर मासलपुर में पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।