मासलपुर: भोजपुर रोड पर महिला व बालिका के जले अवस्था में मिले शव, शिनाख्त के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस ने रखवाए शव
मासलपुर थाना क्षेत्र में मासलपुर से भोजपुर रोड पर 1महिला व 1 बालिका का जली अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मासलपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुरुवार शाम को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 22 से 25 साल है, दोनो शवों की शिनाख्त हेतू मासलपुर अस्पताल मोर्चरी में रखवाए है।