मासलपुर: चैनपुर ब्रह्म ऋषि आश्रम के पास असंतुलित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली से 15 घायल, एक महिला की मौके पर हुई मौत
करौली जिले के मासलपुर सड़क मार्ग पर चैनपुर ब्रह्म ऋषि आश्रम के पास असंतुलित होकर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 1महिला की मौके पर मौत होने सहित हादसे में करीबन 15 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की मौजूद भीड़ ने पुलिस को सूचना देकर एम्बुलेंस व निजी वाहनों से ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल करौली उपचार हेतु भिजवाया। जहां घायालों उपचार जारी है।