मासलपुर: मासलपुर में 9 दिन पूर्व अधजली अवस्था में मिले महिला व बालिका के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने करवाई अंत्येष्टि
मासलपुर के पास वन विभाग के नर्सरी भवन में 9 दिन पूर्व अधजली अवस्था में मिले महिला एवं बालिका के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने प्रशासन की अनुमति और ग्राम पंचायत के सहयोग से शुक्रवार को शवों की अंत्येष्टि करा दी है। थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया कि शवों की शिनाख्ती के लिए एमपी, यूपी और गुजरात में टोल टैक्स नाकों पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं।