बाह: बटेश्वर मेले में मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार ने जीती मिनी मैराथन
बटेश्वर मेले के तहत रविवार सुबह 11 बजे मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। छह किलोमीटर लंबी इस दौड़ में मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। दौड़ बाह कस्बे से बटेश्वर खाद चौराहे तक आयोजित की गई, जिसमें 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन का शुभारंभ पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और राम सकल गुर्जर ने किया।