खानपुर: खानपुर कस्बे की नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई
खानपुर कस्बे की नगरपालिका में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्ष कांत साहू ने आज शुक्रवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक में सभी 25 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक में कस्बे की समस्याओं वार्षिक कार्य योजना व विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया ।