मेरठ: हिमायू नगर में 24 घंटे से बिजली नहीं आ रही जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने बिजली घर का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया
Meerut, Meerut | Jun 18, 2024 बिजली बंबा स्थित बिजली घर पर हिमायू नगर के सैकड़ो लोग पहुंचे और हंगामा करते हुए लोगों ने बताया की इतनी भीषण गर्मी में पिछले 24 घंटे से उनके इलाके में बिजली नही आ रही है. जिसको लेकर लोग काफी परेशान है और उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने बिजली नहीं आने का अधिकारियों से कारण पूछा जिसपर अधिकारी उन्हें साफ-साफ जवाब नहीं दे पाए।