मेरठ: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी पिकअप:खिड़की काटकर निकाली गई ड्राइवर की डेडबॉडी
Meerut, Meerut | Jun 18, 2024 मेरठ में बड़ा हादसा हो गया। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के काशी टोल प्लाजा पर सुबह महिंद्रा पिकअप सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इसमें पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। 23 साल का सनी कुमार रोहटा इलाके के किनोनी का रहने वाला है। पुलिस ने गाड़ी को काटकर बॉडी को बाहर निकाला।