मेरठ: परतापुर क्षेत्र में रास्ते के निर्माण को लेकर पार्षद पर वन विभाग के रेंजर ने तानी पिस्तौल और पार्षद के साथ की मारपीट
Meerut, Meerut | Jun 18, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गोपाल वार्ड 31 के पार्षद कीर्ति गांव में एक रास्ते का निर्माण करा रहे थे,तभी वहां वन विभाग के रेंजर मदनपाल,ओमपाल और गार्ड संदीप सहित कई लोगों को लेकर वहां पहुंच गए।रेंजर ने वन विभाग की जमीन बताते हुए रास्ता बनाने से मना कर दिया, जिसपर दोनों पक्षों में कहांसुनी हो गई ।