मेरठ: किदवई नगर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ने किया चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Meerut, Meerut | Jun 18, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर के रहने वाले हारून ने अपनी मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब हारून ने बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो चुकी थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो हारून की मोटरसाइकिल को एक चोर चोरी कर ले जाता हुआ कैद हो गया। फिलहाल हारून ने थाने में तहरीर दी है।