मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते राजमिस्त्री ने जहर खाकर दी जान, किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली में राजमिस्त्री ने गृह क्लेश के चलते जहर खाकर खुदकुशी की है।परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू राजमिस्त्री का काम करता था।अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। जहर खाकर उसने जान दे दी।मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।आज भी किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था।