मेरठ: नौचंदी मैदान में जिला पंचायत की दुकान में मिली अज्ञात लाश, शिनाख्त की कोशिश जारी,कुछ दिनों में शुरू होगा मेला
Meerut, Meerut | Jun 18, 2024 नौचंदी मैदान के पास जिला पंचायत की दुकान में अज्ञात शख्स का शव मिला है। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस के साथ पार्षद भी मौके पर पहुंचे।नौचंदी थाना पुलिस का कहना है कि शख्स के शव की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही दुकान में मृतक कैसे पहुंचा, इसको लेकर भी लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।