कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने शनिवार 21 फरवरी को शाम 4 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईव्हीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया और ईव्हीएम के सुरक्षित रखरखाव के बारे में अवगत कराया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।