चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के लोगों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने 19 अगस्त 2025 को “भुगतान चेतावनी दिवस” मनाने की घोषणा की। संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन ईमेल व भौतिक रूप से सौंपने की जानकारी दी। संगठन का आरोप है कि अवैध जमा योजनाएं (Buds Act 2019) लागू होने के बावजूद निवेशकों के धनवापसी में देरी की जा रही है।