सवायजपुर: पाली के रामनगर में दबंगों का कहर, मासूम बच्चे के सिर पर वार कर किया लहुलुहान, पीड़ित को भी पुलिस ने थाने में बैठाया
पाली कस्बे के मोहल्ला रामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दो भाईयों के साथ मारपीट की। बचाने आईं दो औरतों को मारपीट कर धक्का दे दिया। शोर गुलशन कर आए 8 वर्षीय मासूम तक को नहीं बख्शा, आरोप है कि दबंगों उसके सिर पर तमंचे की बट से बार कर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित को भी थाने में बैठाया है।