सवायजपुर: पुत्र को खोजते दर-दर भटक रहे पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, 11 महीने बाद मिला लापता पुत्र, खेमपुर गांव से हुआ था लापता
पुत्र को खोजते दर-दर भटकने वाले पिता की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब उसका बेटा 11 महीने बाद मिला और सीने से लिपट गया। मामला पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का है, जहां से 11 माह पूर्व एक किशोर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चला गया था। पिता ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।