सब जेल निवाड़ी एवं सब जेल जतारा का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरत शिविर आयोजित
---
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज सब जेल निवाड़ी एवं सब जेल जतारा का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरत शिविर का आयोजन किया गया।
श्रीमती सुनीता गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ एवं श्री अनुज कुमार चंसौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, टीकमगढ़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बंदीगण को उनके अधिकारो की जानकारी दी। साथ ही प्लीवारगेंनिंग योजना के संबंध में जानकारी दी गई एवं बंदीगण से उनकी पैरवी हेतु नि शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी ली।
साथ ही सब जेल निवाड़ी एवं सब जेल जतारा का निरीक्षण किया गया। जेल में सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई बंदियो से पूछताछ करने पर बंदियो द्वारा जेल में कोई परेशानी नहीं होना बताया गया तथा भोजन, स्वास्थ्य, उपचार व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अच्छा बताया गया। इस अवसर पर सब जेल के अधिकारी, जेल स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के पश्चात शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में विधिक जाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री रवि पकाश जैन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल द्वारा उपस्थित छात्राओं को नालसा जागृती योजना 2025 के अंतर्गत सशक्त युवा, सशक्त भारत के अभियान के संबंध में जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों,पोक्सो एक्ट एवं गुड टच एवं बेड टच के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अधिक संख्या मे छात्र-छात्राए उपस्थित रही।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh