ब्रह्मांड के शुरुआती ब्लैक होल इतनी तेजी से बढ़े कि वैज्ञानिकों के सामने एक बड़ी पहेली खड़ी हो गई! आखिर ये विशालकाय ब्लैक होल इतनी जल्दी बड़े कैसे हो गए, जबकि इनके बढ़ने की एक सीमा मानी जाती है?
इस सीमा को एडिंगटन लिमिट (Eddington Limit) कहते हैं। ब्लैक होल के आसपास गिरती गैस गर्म होकर रोशनी पैदा करती है। इस रोशनी का दबाव अंदर गिरते पदार्थ को रोक सकता है, जिससे उसके बढ़ने की रफ्तार सीमित हो जाती है।
लेकिन कुछ ब्लैक होल इस सीमा से भी तेज गति से पदार्थ निगलते दिखाई दिए हैं। उदाहरण के लिए, LID-568 नाम का ब्लैक होल अपनी एडिंगटन सीमा से लगभग 40 गुना दर पर पदार्थ ग्रहण करता पाया गया।
इन ब्लैक होल ने भौतिकी के नियम नहीं तोड़े, बल्कि वैज्ञानिकों के सामने यह सवाल रखा कि ब्रह्मांड में ये इतनी तेजी से विशाल कैसे बने!
#BlackHole #JamesWebb #SpaceFacts #BrahmandGyan #ब्रह्मांडज्ञान
Bihar, India | Nov 11, 2026