सिमडेगा: 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आएंगे सिमडेगा, सीएम सिक्योरिटी की टीम पहुंची सिमडेगा
25 सितम्बर सिमडेगा में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिमडेगा पहुंचेंगे जिसको लेकर मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सीएम सिक्योरिटी की टीम पहुंची ।उन्होंने हेलीपैड ग्राउंड ,विधि व्यवस्था सहित सभी चीजों की जानकारी लेते हुए जायजा लिया। मौके पर एसडीपीओ सिमडेगा ने कहा कि सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है।