सिमडेगा: सिमडेगा में सरकार और जनप्रतिनिधियों से नाराज होकर कुरडेग के ग्रामीणों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा
सिमडेगा में सरकार एव जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सोमवार को कुरडेग प्रखंड के दर्जनों ग्रामीणों ने सिमडेगा झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का के आवास पहुंचकर पार्टी का दामन थामा। मौके पर पूर्व मंत्री ने सभी लोगों को अभी से ही विधानसभा चुनाव में सहयोग करने की बात करते हुए तैयारी में जुटाना को कहा ।