सिमडेगा: जहरीले सांप के काटने से जामडीह गांव की महिला की तबीयत बिगड़ी, सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा के जामडीह गांव में मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से अंजनी नामक महिला की तबीयत बिगड़ गई। बिगड़ी तबीयत के बाद उसे 12:00 बजे सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी इलाज चल रही है ।बताया गया कि वह घर पर थी इसी दौरान उसे सांप ने काटा और तबियत बिगड़ गई ।समय रहते अस्पताल लाने पर अभी वह खतरे से बाहर है।