सिमडेगा: वन विभाग कार्यालय में सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक की मौजूदगी में हाथी प्रभावित लोगों को मुआवजा बांटा गया
वन विभाग सिमडेगा कार्यालय में मंगलवार को सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक की मौजूदगी में हाथी प्रभावित 92 लोगों के बीच 11 लाख 5500 का मुआवजा बांटा गया है। मौके पर विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी प्रभावितों को जल्द मुआवजा मिले और हाथी कॉरिडोर बनाने की दिशा में हमारी ओर से प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर वनकर्मी उपस्थित थे।