घोड़ाडोंगरी: सारनी में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर शख्स ने एक युवक के साथ की मारपीट, घायल युवक का पुलिस ने कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी में उधार दिए पैसे वापस मांगे तो एक युवक से एक व्यक्ति ने मारपीट की। घायल युवक का सारनी पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर नितिन सोनी निवासी पाथाखेड़ा के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की।