विदिशा: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर जिला महिला कांग्रेस ने गरीब बस्ती में बच्चों को टाफी व अन्य सामग्री बांटी
गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार शाम 4 बजे जिला महिला कांग्रेस द्वारा गरीब बस्ती में पहुंचकर सेवा कार्य किए गए। गरीब बस्ती के बच्चों को मिठाई ट्रॉफी और अन्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू सिंह राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।