टीकमगढ़: घुवारा तिगैला के पास सड़क हादसे में एक महिला घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
घुवारा तिगैला के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम फूल कुंवर निवासी धनवाहा गांव बताया गया है। बताया गया की महिला अपने पति के साथ बाइक से अपने गांव से जटाशंकर जा रही थी रस्ते में घुवारा तिगैला के पास महिला की साड़ी का पल्लू बाइक में फस गया और महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।