सराहन: भद्राश के शिव शक्ति मंदिर में प्रबंधन विवाद, समिति ने निष्पक्ष जांच की माँग की
भद्राश स्थित शिव शक्ति मंदिर गोरख धूना के संचालन को लेकर पंजीकृत समिति ने एसडीएम रामपुर को शिकायत सौंप दी। समिति ने मंदिर प्रबंधन का जिम्मा अपने पास लेने, दान राशि के पारदर्शी प्रबंधन और नशा जैसी अवांछित गतिविधियों की जांच की मांग की है। समिति ने प्रशासन से स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई की भी अपील की है।