इंदौर: जापानी बुखार से बचने के लिए 27 फरवरी से 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को लगाए जाएंगे टिके
Indore, Indore | Feb 22, 2024 जापानी एन्सेफलाइटिस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इन्दौर सहित प्रदेश के चार जिलों में यह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें इंदौर सहित भोपाल, सागर एवं नर्मदापुरम सम्मिलित है। इसके पूर्व विदिशा एवं रायसेन जिले में यह अभियान चलाया जा चुका है। जहाँ अब नियमित टीकाकरण में भी यह टीका दिया जाने लगा है।