सिराथू: सैनी पंचायत भवन में कब्जे की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने निर्माण कार्य को रुकवाया
सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा ब्लॉक के सैनी ग्राम सभा में पंचायत भवन में निर्माण कार्य चल रहा है। महिला प्रधान कमला देवी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह और तहसीलदार अनंत कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची थी।अग्रिम कार्रवाई और जांच पड़ताल तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।