सिराथू: लोहन्दा गांव में स्कूली बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक समेत ऑटो में बैठे सभी लोग घायल, ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त
सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा गांव में शनिवार एक स्कूली बस ने ऑटो को टक्कर मार दी।ऑटो के चालक और ऑटो में बैठे हुए चार लोग घायल हो गए हैं।स्थानी लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा है जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई।घायल हुए लोग फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।