सिराथू: भरवारी में डेढ़ किलोमीटर डामर रोड चोरी होने का मामला सामने आया, सभासद ने डीएम से की शिकायत
कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 7 के सभासद वीरेंद्र कुमार ने शनिवार 3:00 बजे पत्रकारों से बताया है कि भरवारी के रामचौरा से बेलहा तक डेढ़ किलोमीटर डामर रोड चोरी का मामला आया है।सभासद ने बताया कि मामले की शिकायत अध्यक्ष,ईओ और डीएम से की है। सभासद ने बताया कि बिना निर्माण सड़क निर्माण का बोर्ड लगाकर पैसे निकाले गए हैं।