सिराथू: लोहन्दा के हादसे में घायल चालक की हुई मौत, परास में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, बच्ची की हालत गंभीर
सैनी इलाके के लोहन्दा गाँव में शनिवार बस और ऑटो की टक्कर में घायल हुए ऑटो चालक मो0नौशाद को देर शाम मृत घोषित किया गया।परास गाँव में उसके परिवार में कोहराम मच गया।रविवार नौशाद को गाँव में सुपुर्द ख़ाक किया गया है।हादसे में घायल हुई बच्ची शमा परवीन की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जाँच पड़ताल चल रही है।