प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
.......................
आज दिनांक-4 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा द्वारा नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, नगरनौसा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया कि कार्यादेश के अनुरूप शेष सभी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि महाविद्यालय का संचालन पूर्ण रूप से व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ किया जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से ग्रीन बोर्ड, व्हाइट बोर्ड, फर्नीचर सहित प्राप्त सभी शैक्षणिक एवं कार्यालयीन सामग्रियों का तत्काल अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) प्रारंभ करने का निर्देश दिया, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालयों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शौचालयों में हर समय रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए भवन की छत पर पानी की टंकी स्थापित कर नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के कक्षाओं का निरीक्षण करते सभी कक्षाओं में आवश्यकतानुसार बल्ब एवं अन्य विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
साथ ही महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर संस्थान का नाम प्रदर्शित करने वाला आकर्षक एवं स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया, जिससे महाविद्यालय की पहचान सुगम एवं व्यवस्थित हो सके।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी कि नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में अब तक कुल 66 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में नामांकित छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पिंक बस का नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को निर्देश दिया कि नामांकित छात्राओं के आवासन का लोकेशन के आधार पर पिंक बस का परिचालन हेतु उपयुक्त रूट का निर्धारण एवं ठहराव स्थलों का चिन्हित किया जाए, ताकि किसी भी छात्रा को महाविद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके।
जिलाधिकारी ने एलएईओ-2 एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाविद्यालय परिसर में शेष सभी निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों को अभिलंब गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को संपूर्ण कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए सभी आवश्यक सामग्रियों की समय पर उपलब्धता तथा अन्य तैयारियां सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगरनौसा, संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Mithilesh Kumar Tiwari
Bihar Education Department
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jul 4, 2026