बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 12 मामलों की सुनवाई की गई ।
--------------------------------
03 जुलाई 2026
--------------------------------
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में , श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी ,नालन्दा द्वारा आज 12 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।
परिवादी शिवकांत सिंह द्वारा दर्ज शिकायत बिजली का पोल हटाये जाने से सभी संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, राजगीर को निर्देश दिया गया।
परिवादी आशुतोष सिंह द्वारा दर्ज शिकायत शैल कुमारी देवी के नाम से जमाबंदी हटाते हुए आशुतोष सिंह के नाम से कायम करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी रणजीत सिन्हा द्वारा दर्ज शिकायत जलश्रोत भूमि को अतिक्रमण कर नगर निगम द्वारा रोड ढ़लाई करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी रवि शंकर कुमार द्वारा दर्ज शिकायत रैयती भूमि के शांतिपूर्ण कब्जा को बाधित कर विद्युत संचरण के आपत्ति से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल, हरनौत को निर्देश दिया गया।
परिवादी अमित कुमार द्वारा दर्ज शिकायत इन्दिरा आवास का आवेदन रिजेक्ट होने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु निदेशक DRDA रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी विक्की चौहान द्वारा दर्ज शिकायत पईन की जमीन को अतिक्रमण हटाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी द्वारिका पासवान द्वारा दर्ज शिकायत परिमार्जन प्लस के आवेदन को रिजेक्ट करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी सिविल कुमार द्वारा दर्ज शिकायत बिना सूचना या अनुमति के तीन बिजली का पोल गाड़ देने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अस्थावां को निर्देश दिया गया।
परिवादी सत्येंद्र सिंह द्वारा दर्ज शिकायत निबंधन एवं दाखिल खारिज से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर से जॉच रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी मुकेश कुमार द्वारा दर्ज शिकायत गलत दाखिलखारिज किये जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ से रिपोर्ट मांगा गया।
परिवादी कृष्ण मोहन कुमार द्वारा दर्ज शिकायत कब्जा किये गये भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी शशि भूषण प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा से रिपोर्ट मांगा गया।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
19 views | Nalanda, Bihar | Jul 4, 2026