जमुई: 15 नवंबर को पीएम जमुई पहुंचेंगे, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे, तैयारी का जायजा लेने में जुटे अधिकारी
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर शुक्रवार को दिन 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी जमुई आएंगे। इसको लेकर पीएम के आगमन और जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारी को गुरुवार की सुबह से अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल बल्लोपुर गांव में केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों का काफिला लगा हुआ है।