जमुई: स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री और भूमि सुधार मंत्री ने सफाई कर्मी के धोये पैर, झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 15 नवंबर को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जैसवाल जमुई पहुंचे और श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में गुरुवार की सुबह 9:30 बजे शामिल हुए। इस दौरान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई कर्मी का पैर धोए।