जमुई: बाराजोर गांव में सांड़ के हमले से वृद्ध की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाराजोर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे पैदल जा रहे रहमत अली पर साँढ़ ने हमला कर दिया। जिससे रहमत अली की हालत गंभीर हो गई।उसके बाद आनन- फानन में परिजन द्वारा घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी क्लीनिक लेकर चले गए।