झाझा: जमुई: भूमिहीन पुजहर जाति के लोगों ने जमीन देने की मांग को लेकर सिमुलतला में किया प्रदर्शन
Jhajha, Jamui | Nov 15, 2024 भूमिहीन पुजहर जाति को जमीम का पर्चा नही मिलने से नाराज पुजहर जाति के लोगो ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे झाझा प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला में जमीन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि आदिवासी लोगों को जमीन सरकार की ओर से दे दी गई है जबकि हमलोग भूमिहीन होकर जंगल मे किसी तरह जीवन गुजर बसर कर रहे हैं हमलोगों को जमीन नही दिया जा रहा है।