जमुई: अमरथ गांव में महिला ने खाई सल्फास की गोली, गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 जमुई प्रखंड क्षेत्र के अमरथ गांव में घरेलू विवाद को लेकर बीरेंद्र उर्फ बिरन चौधरी की पत्नी लाली देवी ने गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे सल्फास की गोली खा ली। काफी देर के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को पटना रेफर कर दिया गया।