जमुई: जमुई मंडल कारा में बंद एक बंदी की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 मारपीट के एक मामले में 6 माह से जमुई मंडल कारा में बंद एक बंदी की गुरुवार को दिन के 11:30 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। उसके बाद जेल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा फौरन बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर देवेंद्र कुमार की देखरेख में बंदी का इलाज किया जा रहा है। बंदी की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी बबलू यादव के रूप में हुई है।