कलेक्टर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही उपलब्धि हासिल होती है।उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य बच्चों को भी निराश न होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।