चौमूं: आदर्श नगर दशहरा मैदान में रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजी, बुराई पर अच्छाई की जीत, मुख्यमंत्री सहित कई लोग रहे मौजूद
Chomu, Jaipur | Oct 20, 2026 जयपुर में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। रावण दहन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे और आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया।