बड़गांव: उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस मुंगावली स्टेशन पर रुकेगी, उदयपुर-सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस 2 सितंबर को रेवाड़ी तक चलेगी
उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस का अब मध्यप्रदेश के मुंगावली स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा। वहीं 2 सितंबर को चेतक एक्सप्रेस रेवाड़ी तक ही चलेगी, सराय रोहिल्ला तक नहीं जाएगी। पुल मरम्मत के कारण ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ऋषिकेश-उदयपुर योगनगरी एक्सप्रेस भी 2 सितंबर को बदले रूट से चलेगी।